
- On August 24, 2023
- By admin
- Tags Chandrayaan-3, Chandrayaan-3 landing, Chandrayaan-3 telecast, Heritage International School
चंद्रयान-3 की सफलता का हेरिटेज स्कूल में मनाया जश्न
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने आज इतिहास रच दिया और इस पल के गवाह बने आज हैरीटेज इन्टरनेशनल स्कूल के छात्र छात्रा सुबह से ही आनन्दित हो रहे थे बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा स्कूल आये, सुबह सुबह सभी बच्चों ने चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिये भगवान से प्रार्थना की। स्कूल प्रशासन ने चन्द्रयान-3 की लैडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने हेतु स्कूल में पुख्ता व्यवस्था की थी। स्कूल के हॉल में एक बड़ा स्क्रीन लगाया गया था जिसमें बच्चे चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग का आनन्द ले सके। बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं व अध्यापकों ने उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का आनन्द लिया।
शाम 6:04 बजे जैसे ही चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग हुयी बच्चे खुशी से उछल पड़े मानो ये उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि हो। सारा हॉल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा और उन्होने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत की अतंरिक्ष विज्ञान में इस महान उपलब्धि का जश्न मनाया इस अवसर पर स्कूल की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती शीतल गुप्ता ने उम्मीद जताई कि हैरीटेज स्कूल के बच्चे आगे चलकर अन्तरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेगें।